Online Windows 10 ISO File कैसे Download करें?
How to Download window 10 iso file - Online Windows 10 ISO File कैसे Download करें?
जो लोग कम्प्युटर चलाते हैं उन्हे कई बार उसके विंडोज वर्जन को लेकर शिकायत रहती है और वे चाहते हैं की उनके पास सबसे Latest Windows Version हो. इसे Offline डलवाने में आपको पैसे खर्चा करने पढ़ेंगे. लेकिन आप windows 10 iso file को Online Download कर सकते हैं. ये काफी आसान है.
Windows 10 ISO File download कैसे करें?
– Windows 10 ISO File download करने के लिए आपको गूगल पर Download Original Windows 10 Latest ISO File लिखना होगा.
– इसके बाद पहला रिज़ल्ट आएगा जो Microsoft का होगा आपको उस पर क्लिक करना है.
– अब अगर आप इसे Google Chrome Browser पर सर्च कर रहे है तो आपको इसे मोबाइल मोड पर ले जाना होगा. Mobile Mode पर ले जाने के लिए आप स्क्रीन पर Right Click करे और “Inspect” पर क्लिक करें.
– इसके बाद आप अपनी स्क्रीन को Refresh करे. आप देखेंगे की जो ऑप्शन पहले आ रहे थे वो अब नहीं आ रहे हैं.
– अब आप स्क्रीन को स्क्रोल कीजिये और थोड़ा नीचे जाइए.
– स्क्रीन में नीचे आपको “Select Edition” का Option दिखाई देगा. आपको उसमें Edition सिलैक्ट करना है और Confirm पर क्लिक करना है.
– इसके बाद आपको Language चुनना है. जिस भी Language में आप windows को चाहते हैं उसे चुनें.
– इसके बाद आपको ये चुनना है की आपको कितने Bit वाला Version चाहिए. यहा दो ऑप्शन हैं 32 और 64. जो भी आपके काम आए उस पर क्लिक करें.
– बस इसके बाद ये Download होना शुरू हो जाएगा.
Windows 10 ISO File काफी Heavy है. अगर आप जियो के 1.5 GB नेट से इसे Download करने का सोच रहे हैं तो भूल जाइए क्योंकि ये पूरी फ़ाइल लगभग 4.5 GB की है. इसे Download करने के लिए आपको एक अच्छे Internet Connect की जरूरत होगी. जो 4.5 GB की File को जल्दी से डाउनलोड कर दे.

Post a Comment